MSM प्री-कॉन्फ्रेंस

17 जुलाई 2010 - विएना, ऑस्ट्रिया

वे पुरुष जो पुरुषों के साथ यौन-सम्बंध रखते हैं (MSM) उनमें पूरे विश्व में निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों की सामान्य आबादी के मुकाबले एचआईवी(HIV) से संक्रमित होने की 19 गुणा अधिक संभावना है. इस तथ्य के बावजूद, बीस में से एक से भी कम MSM को आवश्यक रोकथाम, देखभाल और उपचार सेवाओं तक पहुंच प्राप्त है. इन असमानताओं तथा उनसे भी बढ़कर बहुत हद तक इस मुद्दे पर लगातार खामोशी और मानवाधिकार सम्बंधी दुरुपयोगों के कारण पूरी दुनिया के MSM समुदाय के समक्ष एक गंभीर संकट की स्थिति बन गई है.  

इसके प्रत्युत्तर में, इन समस्याओं एवं MSM तथा AIDS से जुड़े अन्य मुद्दों के समाधान के लिए, MSM एवं HIV का वैश्विक फोरम (MSMGF) प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय एड्स (AIDS) कॉन्फ्रेंस से पूर्व एक प्री-कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है. इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर के कार्यकर्ता, शोधकर्मी एवं सेवा-प्रदाता एक मंच पर आते हैं और अपने स्थानीय अनुभवों को साझा करते हुए हमारे इस विविधतापरक समुदाय के स्वास्थ्य से सम्बंधित विशिष्ट चुनौतियों के मद्देनजर सामूहिक कार्यनीति तय करते हैं.

प्रतिभागियों को अपने कार्य से सम्बंधित पोस्टर प्रस्तुत करने, पूर्ण सत्रों में भाग लेने एवं अनेक प्रकार की कार्यशालाओं में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है. MSM प्री-कॉन्फ्रेंस के बाद, अंतर्राष्ट्रीय एड्स कॉन्फ्रेंस के पूरे सप्ताह, MSMGF खास तौर पर MSM के लिए तैयार किए गए अतिरिक्त कार्यशाला सत्रों एवं नेटवर्किंग सम्बंधी कार्यक्रमों का आयोजन करता है.

इस प्रयास की सफलता के लिए आपकी भागीदारी अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. विएना में जुलाई 2010 में आयोजित होने जा रहे अगले MSM प्री-कॉन्फ्रेंस के लिए हमें आपके सुझावों का इंतजार है. हमारे ऑनलाइन सर्वे में भाग लेकर अथवा MSM प्री-कॉन्फ्रेंस ब्लॉग में अपने विचारों को पोस्ट करके कृपया हमें बताएं कि आगामी अधिवेशन में आप क्या चाहते हैं. अपने विचार हमें खुलकर बताएं!

 

आपके विचार

पढ़िए, दूसरे क्या कह रहें हैं.

आपके विचारों को पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए MSMGF पेशेवर अनुवादकों एवं सुयोग्य स्वयंसेवकों के साथ कार्यरत है. 

[अरबी] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
66.7%: "एचआईवी/एड्स से संक्रमित लोग"
यहां अरबी भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें

[चीनी] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
62.5%: "पार्टी सर्किट में जाने वाले लोग"
यहां चीनी भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें

[अंग्रेजी] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
57.7%: "एचआईवी/एड्स से संक्रमित लोग"
यहां अंग्रेजी भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें

[फ्रेंच] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
100%:"बायसेक्सुअल्स"
यहां फ्रेंच भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें

हिन्दी-भाषी लोग क्या कह रहे हैं
अभी तक कोई नहीं…

[पुर्तगाली] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
63.2%: "युवा"
यहां पुर्तगाली भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें

[रूसी] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
62.5%: "सेक्स वर्कर्स"
यहां रूसी भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़ें
[स्पैनिश] आप इनमें से किस अल्पसंख्यक सेक्स उपवर्ग के बारे में और अधिक जानने को उत्सुक हैं?
61.1%: "युवा"
यहां स्पैनिश भाषा में व्यक्त विचारों के और भी अनुवाद पढ़े

 

 

العربية по-русски Chinese Português Español FrançaisHindi

Survey Now Closed!

आपके विचारों को पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए MSMGF पेशेवर अनुवादकों एवं सुयोग्य स्वयंसेवकों के साथ कार्यरत है. 



 

© 2008 The Global Forum on MSM & HIV. All Rights Reserved.